Priya Bakshi Video : पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ (JNU: Jahangir National University) में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रिया बक्शी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुद को मुंबई की सड़कों पर असुरक्षित बताती हुई नज़र आती हैं।
ये वीडियो उस समय का है जब प्रिया बांद्रा से अपने घर लौट रही थीं और तभी रास्ते में एक ऑटो ड्राइवर उसे किसी और रास्ते पर ले गया। वीडियो में एक्ट्रेस चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं।
ये वीडियो किया शेयर
प्रिया बख्शी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फरवरी की रात एक वीडियो शेयर किया है, जो मुंबई की सड़कों पर बनाया गया है और इस वीडियो में प्रिया एक ऑटो में बठी हुई दिख रही हैं और वह काफी ज्यादा घबराई हुई हैं।
इस वीडियो में वह ऑटो ड्राइवर को रोकने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ड्राइवर कुछ नहीं सुन रहा और बोल रहा है कि वह सही रास्ते पर है। प्रिया इस वीडियो में ये भी बोलती हैं कि वह उस सड़क को नहीं पहचानती है जिस पर वह चल रहा था और वो सड़क गूगल मैप्स पर भी नहीं दिख रहा है। प्रिया की ये बात सुनकर ऑटो ड्राइवर कहता है कि मैप में रास्ता नहीं बता रहा है लेकिन ये रास्ता ही सही है।
ये वीडियो यहीं खत्म नहीं होती। आगे प्रिया ऑटो ड्राइवर से रास्ते के बारे में पूछने की कोशिश खरती है तो वह भड़क जाता है। वीडियो में आगे दिखा जा सकता है कि ड्राइवर बार बार कहता है कि वह सही जा रहा है।
प्रिया चिल्लाते हुए बोलती हैं, ‘ऑटो रोको भैया… मैं पुलिस को फोन कर दूंगी। आप बस ऑटो रोको। आप कहां से लेके जा रहे हो? प्लीज ऑटो रोको… मुझे आपके साथ नहीं जाना है। वीडियो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि प्रिया बख्शी बार बार ऑटो रोकने के लिए कहती हैं तो गुस्से में आकर ड्राइवर ऑटो रोक देता है और कहता है, ‘मत जाओ… पता वता होता नहीं है। आते हो। ये हमारा एरिया है। यहां मत आया करो।’ इस पर प्रिया भी चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘हम नॉर्थ इंडियंस को कूड़े की तरह ट्रीट किया जा रहा है। मेरा काम हो गया! मैं यहां बकवास नहीं करने वाली हूं। सच में। ‘
वीडियो का सच कुछ और है
बता दें कि प्रिया का ये वीडियो असली नहीं है। एक्ट्रेस ने हैशटैग के जरिए यह बताया है कि यह पोस्ट एक ब्रांड सहयोग का हिस्सा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कई बार असली मुद्दा रास्ते में नहीं, बल्कि लोगों में होता है। किसी शहर से अनजान होना किसी के लिए हीन नहीं हो सकता। सवाल पूछना किसी को भी असभ्य नहीं बनाता। किसी अलग क्षेत्र से संबंध रखना किसी को अजनबी नहीं बनाता।’
