Rajpal Yadav Case Hearing : अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव अब भी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। फिलहाल तो वे अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने एक्टर को बार बार मोहलत मिलने के बाद भी उन्होंने रकम नहीं अदा की तब जाकर कोर्ट ने एक्टर को सरेंडर करने को कहा।
लोगों को उम्मीद थी कि अब तो कम से कम राजपाल यादव जेल से छूटकर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कोर्ट ने एक्टर को आज यानी कि 16 फरवरी की सुनवाई की तारीख दी।
राजपाल यादव की पत्नी ने दिया ये अपडेट
देखने वाली बात यह है कि क्या आज राजपाल यादव जेल से रिहा होंगे। फिलहाल तो एक्टर की पत्नी राधा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ठीक हैं। हमारा पूरा परिवार साथ में है। एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें देखा गया था कि राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। जिसे एक्टर की पत्नी ने सिर्फ एक अफवाह बताया। उनकी पत्नी ने कहा कि राजपाल यादव जेल से तो बाहर आ गए हैं, लेकिन तिहाड़ से नहीं निकले हैं। आज 16 फरवरी को उनके केस की सुनवाई होगी। इसी के साथ ही एक्टर की पत्नी ने बॉलीवुड से मिल रहे सपोर्ट का आभार व्यक्त किया है।
यह है मामला
एक्टर ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता-पता लापता’ फिल्म के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म रिलीज तो हुई, लेकिन फिल्म कमाई निकाल पाने में कामयाब नहीं हुई। जिसके बाद एक्टर के सिर पर लोन चढ़ गया उनके चेक बाउंस हो गए जिसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूीमेंट्स एक्ट धारा 138 के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
उन्होंने फिर सेटेलमेंट की मांग की। फिर समय सीमा बढ़ाने की गुहार लगाई, कोर्ट ने राजपाल यादव की सारी विनतियों को माना, लेकिन जब बार बार कोर्ट की अवहेलना हो रही थी तभी कोर्ट ने एक्टर को सरेंडर करने को कहा था।
