Rajpal Yadav Bail : बी टाउन के फेमस कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव बीते एक हफ्ते से ज्यादा टाइम से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। उनको चेक बाउंस मामले में सजा हुई थी। फिलहाल, 16 फरवरी यानी सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी है।
इसके लिए उन्होंने 2.50 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जिसमें 75 लाख पहले जमा कराए थे और 1.75 करोड़ रुपये आज जमा कराए हैं। राजपाल यादव को जमानत मिलने पर उनके भाई श्रीपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
राजपाल की फैमिली में है शादी
राजपाल यादव की परिवार में शादी का फंक्शन होना है। राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने कहा, ‘अगर वो नहीं आते तो शादी को का मतलब ही नहीं रहता। घर का मुख्य आकर्षण वो हैं। शादी में जितना सब होता है, भीड़भाड़ सब कोई तो मेन चीज तो उन्ही के मारे होती है. सब कुछ बहुत अच्छे से कर रहे थे, तैयारियां पहले हो चुकी थीं लेकिन ये तो अचानक बन गया ना।
ये थोड़े सोच रहे थे कि जाना पड़ेगा। अब जाना पड़ गया। वो आ रहे हैं। ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद, आप सबका सहयोग रहा। अब पूरे परिवार में बहुत खुशियां हैं. बाकी केस के बारे में वो ही सबकुछ बताएंगे।’
