O’Romeo 6th Day Collection : विशाल भरद्वाज की ‘ओ रोमियो’ साल 2026 की सबसे ज़्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म थी। ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसकी शुरुआत अच्छी हुई थी और वीकेंड पर इसने खूब कमाई की। वहीं वीकडेज में भी ये फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन किया है?
छठे दिन ‘ओ रोमियो’ ने की इतनी कमाई
शाहिद की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का क्लैश ‘तू या मैं’ से हुआ था, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव थे। एक स्टेबल ओपनिंग वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में कमी आई है और इसका ऑक्यूपेंसी लेवल गिर गया है। हालांकि ओ रोमियो चल रहे क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस बढ़त बनाए हुए है।
शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में एक वीक पूरा करने जा रही है। पहले हफ्ते के एंड से पहले ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘ओ रोमियो’ ने 8.50 करोड़ से ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12.65 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़ और 5वें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ की कमाई की है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 3.5 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ ‘ओ रोमियो’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 43.85 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 67.15 करोड का कलेक्शन कर डाला है।
बता दें कि ‘ओ रोमियो’ का बजट 125 से 130 करोड़ बताया जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड पर ये फिल्म कैसा परफॉर्म कर पाती है। अगर फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर अच्छी तेजी नहीं दिखाई तो फिर इसके लिए सेफ जोन में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
