Toxic Poster Release : बॉलीवुड के धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2′ का रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार यश भी अपनी मच-अवेटेड फिल्म टॉक्सिक’ रिलीज करने वाले हैं।
हाल ही में यश ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का एक शानदार पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में यश खून से सनी बर्फ में खड़े नजर आ रहे हैं। यश का अंदाज बहुत खतरनाक नजर आ रहा है। यश बड़े ही आराम से खड़े होकर शराब पी रहे हैं। यश के इस अंदाज ने फैंस के भी रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने दावा कर दिया है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर 20 फरवरी को रिलीज होने वाला है।
धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच भिड़ंत
यश के इस ऐलान ने एक बात को साफ कर दी है कि वो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को पछाड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। वहीं फैंस भी रणवीर सिंह और यश के एक साथ भिड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग भी जानते हैं कि इस मार्च उनको एक्शन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। वहीं रणवीर सिंह और उनकी टीम को भी अपनी फिल्म पर पूरा कॉन्फिडेंस है। वो जानते हैं कि ये फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल खड़ा कर देगी।
फैंस का भरोसा, सितारों का कॉन्फिडेंस
रणवीर सिंह को अपनी फिल्म की स्केल और कहानी पर भरोसा है तो वहीँ यश को भी अपने फैंस पर पूरा भरोसा है। साउथ में यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं यश भी अपने फैंस पर जान छिड़कते हैं। फैंस लंबी लंबी लाइन्स लगाकर यश की फिल्में देखने जाते हैं।
अब यश एक बार फिर से एक्शन फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर तबाही न मचे, ये तो हो ही नहीं सकता। फिलहाल तो यश के फैंस के साथ साथ हर कोई टॉक्सिक के टीजर के आने का इंतजार कर रहा है।
