Ahaan Pandey Aneet Padda Relation : बॉलीवुड सितारे अहान पांडे आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2025 उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं रहा है, जहां फिल्म ‘सैयारा’ ने उन्हें रातोंरात एक ‘नेशनल क्रश’ और सुपरस्टार बना दिया। इस खास मौके पर दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, वहीं उनकी को-स्टार और लेडी लव अनीत पांडे के एक बेहद इमोशनल और दिल छू लेने वाली पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत ने अहान के साथ मुख्य भूमिका निभाई है, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर करते हुए एक ऐसी बात लिखी है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अहान के उन पहलुओं को दुनिया के सामने रखा है, जिन्हें आमतौर पर लोग नहीं देख पाते हैं।
अनीत पड्डा ने लिखा, “मैंने भविष्य देखा है। मैंने देखा है कि जब तुम खिलखिलाकर हंसते हो, तो अजनबी भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाते हैं। मैंने देखा है कि कैसे तुम्हारी नजरें एक साधारण सी बूढ़ी औरत को पौधों को पानी देते हुए देख गहरी सोच में डूब जाती हैं, और उस पल दुनिया के रंग बदले हुए नजर आते हैं।” अनीत ने आगे बताया कि “अहान न केवल एक अच्छे एक्टर हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं।
उन्होंने शेयर किया कि कैसे उनके माता-पिता हर वीडियो कॉल पर अहान का हालचाल पूछते हैं और उन पर अटूट भरोसा करते हैं। वहीं अनीत ने अहान की मां, डीन पांडे का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि कैसे डीन आंटी अपने बेटे के पोस्टर को देखकर आज भी रो पड़ती हैं—उस गौरव और हैरानी के साथ कि उनका छोटा बच्चा अब इतना बड़ा और नेक इंसान बन गया है।
अनीत पड्डा ने खुलासा किया कि अहान का जादू सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है। बल्कि रात के 2 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड का उनके साथ बात करने के लिए इंतजार करना या किसी अजनबी का उनसे बात करने के बाद खुश हो जाना, यह दिखाता है कि वह हमेशा से एक ‘स्टार’ थे। अनीत के अनुसार, ”उनकी दादी को उन पर हमेशा से गर्व था और आज जो सफलता उन्हें मिल रही है, वह तो बस एक शुरुआत है।”
इस पोस्ट के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस भी खूब पोस्ट कर रहें हैं। कोई उन्हें ‘सोलमेट’ कह रहा है, तो कोई ‘नजर न लगे’ लिखकर अपना प्यार लुटा रहा है। ‘सैयारा’ में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तो हिट थी। हालांकि लोगों को यह भी लग रहा है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
