Bollywood News : ‘हाउसफुल 5’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, जैसा कि सब जानते हैं फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ फैंस की सबसे फेवरेट कॉमेडी फिल्म सीरीज में से एक है। उनकी ये फ्रेंचाइजी बॉलीवुड में सबसे सक्सेसफुल रही है, जिसका फायदा अब इसके पांचवे पार्ट यानी ‘हाउसफुल 5’ को भी मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर परफॉर्म कर रही है।
साजिद नाडियाडवाला ने ‘हाउसफुल 5’ को हर मायने में बड़ा बनाया है। सबसे पहले उन्होंने फिल्म में करीब 18 टॉप एक्टर्स को कास्ट किया। इसके बाद उन्होंने पूरी फिल्म को एक क्रूज शिप पर शूट किया। फिर कॉमेडी के साथ एक मिस्ट्री किलर का सस्पेंस भी डाला जिससे इसे देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई। ‘हाउफुल 5’ को पहले दिन इसकी फ्रेंचाइजी वैल्यू का खूब फायदा मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग की।
‘हाउफुल 5’ से अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस स्ट्रगल भी कम हुआ। उन्होंने करीब 4 सालों के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दी। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। अक्षय की मल्टी स्टारर फिल्म को ईद की छुट्टी का फायदा मिला है। फिल्म का टोटल कलेक्शन दो दिनों में 54 करोड़ पहुंच चुकी है। हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं।
