Bollywood news : बीते काफी दिनों से टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड अपनी सेहत को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।हाल ही में स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है। अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में 7 जून को दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अस्पताल के कमरे में ही बेहद सादगी और शांति के साथ ईद मनाई।
शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उनका परिवार इस मुश्किल घड़ी में भी त्योहार को खास और यादगार बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘दिप्पी (दीपिका) और मेरे लिए पापा की तरफ से ईदी आई। ईद मुबारक।’
