Amaal Malik Bigg Boss : म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक, जो इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे हैं, शो के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। अपनी बेबाकी और झगड़ों की वजह से अमाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि वह जल्द ही शो से बाहर हो सकते हैं।
अमाल मलिक बिग बॉस 19 में अपना काफी स्ट्रॉन्ग गेम दिखा रहे हैं लेकिन अब वो बिग बॉस से बाहर हो सकते हैं और इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि अमाल की तबीयत खराब होने की वजह से वो शो से वॉलैन्टरी एग्जिट ले सकते हैं।
सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाल मलिक स्वास्थ्य कारणों से शो छोड़ने की तैयारी में हैं। वहीं, अमाल के पिता डब्बू मलिक ने शुक्रवार को एक इमोशनल ट्वीट किया- ‘बहुत हो गया… अब बस… मिलते हैं 28 अक्टूबर को… म्यूजिक ही हमारी असली मंजिल है।’ इस ट्वीट के बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है कि क्या अमाल सच में ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर हो रहे हैं।
अमाल मलिक इस सीजन के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक माने जा रहे हैं। उन्होंने गेम में अपनी पर्सनैलिटी और स्ट्रेट-फॉरवर्ड नेचर से लोगों का ध्यान खींचा है। उनकी शहबाज बदेशा के साथ दोस्ती और फरहाना भट्ट के साथ तकरार शो का हाइलाइट बनी हुई है।
पिछले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उनके पिता डब्बू मलिक शो में पहुंचे थे और उन्होंने बेटे को समझाया कि झगड़ों के दौरान लिमिट क्रॉस न करें। इस दौरान दोनों काफी इमोशनल भी हो गए थे।
कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि सलमान खान अमाल के पक्ष में झुके हुए हैं। हालांकि, हालिया एपिसोड में सलमान ने खुद अमाल को फटकार लगाई और उन्हें अपने व्यवहार में सुधार की सलाह दी।
इस हफ्ते के नॉमिनेशन
इस हफ्ते गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, नेहल चुडासामा और बसीर अली नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना यह होगा कि अमाल मलिक शो में बने रहते हैं या सेहत के चलते बिग बॉस 19 को अलविदा कहते हैं।
