Hansraj Raghuwanshi : प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी को कौन नहीं जानता। उनकी गायकी ने लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीता है। देश भर में उनकी आवाज गूंजती है। वैसे तो हंसराज आए दिनों अपने गानों की वजह से हेडलाइन में रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो आपको बता दें कि हंसराज रघुवंशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनसे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बता दें कि सिंगर को गैंगस्टर लारेंस विश्नोई की गैंग की तरफ से कॉल आया है। सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी फोन कॉल पर सिंगर और उनके परिवार को जान से धमकी की धमकी दी गई थी।
जैसे ही सिंगर को धमकी भरा फोन आया वैसे उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई और उनके निजी बॉडीगार्ड विजय कटारिया ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बता दें कि बॉडीगार्ड विजय ने उज्जैन के रहने वाले राहुल कुमार के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल राहुल कुमार और हंसराज रघुवंशी की मुलाकात महाकाल के मंदिर में हुई थी धीरे धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी और राहुल ने फिर हंसराज रघुवंशी की निजी जिंदगी में भी दखल देना शुरू कर दिया। फिर हंसराज रघुवंशी के नाम का राहुल ने इंस्टा एकाउंट बनाया। धीरे-धीरे करके वह पूरी तरह से सिंगर की जिंदगी में घुस गया।
वहीं बताया जा रहा है कि राहुल ने सिंगर उनकी पत्नी और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी है। वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़ गैंग का हिस्सा बता रहा है। शिकायत में जान से मारने की धमकी, फिरौती और हंसराज रघुवंशी को अपना बड़ा भाई बताकर उनके नाम पर कई गिफ्ट वसूलने तक का आरोप लगाया गया है। बता दें कि जब हंसराज रघुवंशी को राहुल की सच्चाई की पता चला तब से राहुल लगातार किसी ना किसी बात पर उन्हें और उनके परिवार को धमकी देता रहता है।
