KBC 17 : अमिताभ बच्चन इस दौरान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। हॉट सीन पर बैठने वाले प्रतियोगी के साथ वो ना सिर्फ गेम खेलते हैं बल्कि समय समय पर मस्ती भी करते रहते हैं। बीती रात अमिताभ बच्चन ने एक महिला प्रतियोगी के साथ जमकर बातें की हैं और अपनी पत्नी जया बच्चन की कम हाइट का मजाक भी बना दिया। नेशनल टीवी पर ऐसा करने के बाद उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि इस दौरान कई मजेदार बातें हुईं थीं। बिग बी के सामने हॉट सीट पर आशा धीरयान बैठी थीं जो कि हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होने अपनी जिंदगी के कुछ अहम हिस्सा शेयर किए जो कि काफी रोचक थे। दरअसल हॉट सीट पर बैठने से पहले आशा धीरयान ने अमिताभ बच्चन से कहा था कि क्या वो उनको थोड़ी देर तक देख सकती हैं। इसके अलावा आशा धीरयान ने खुद की तारीफ काफी देर की थी। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्होने अपनी लाइफ में ऐसी किसी महिला को नहीं देखा जो खुद की तारीफ करती हो।
आशा धीरयान ने अपनी लाइफ की कहानी की बात की और बताया कि पिता जल्दी गुजर गए थे और परिवार में वो अकेली थीं। कभी किसी के विरुद्ध नहीं गईं और उनके पति ने हमेशा उनका साथ दिया जो कि दोस्त भी थी। इस कहानी में आशा धीरयान ने बताया कि उनकी एक कम हाइट की दोस्त भी थी। इसपर अमिताभ बच्चन को जया बच्चन की याद आ गई। आशा धीरयान ने कहा कि, मेरी दोस्त इतनी सी थी और मेरे पति को धमका रही थी।
इसपर अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन का नाम ना लेते हुए कहा, ”हमें आपकी सारी बातें अच्छी लगीं लेकिन जो आपने कहा कि दोस्त इत्ती सी थी और मेरे पति को धमका रही थी, ये हमारे लिए कोई नई बात नहीं है।”
बता दें कि जया बच्चन की तारीफ में भी अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमारी शादी को 52 साल हो गए हैं और वो इतने सालों से हमें झेल रही हैं, इससे बड़ी तारीफ और क्या हो सकती है।
