Poonam Pandey Raamleela : दिल्ली में होने वाली मशहूर लव कुश रामलीला में अब एक्ट्रेस पूनम पांडे मंदोदरी का रोल नहीं निभाएंगी। यह फैसला तब लिया गया जब विश्व हिंदू परिषद (VHP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कई धार्मिक संगठनों ने उनके फैसले पर आपत्ति जताई।
रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि पूनम पांडे ने पहले इस रोल के लिए हां कहा था, लेकिन नाम का ऐलान होने के बाद कई संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। समिति का मानना है कि इससे रामलीला के मकसद यानी भगवान श्रीराम का संदेश फैलाना प्रभावित हो सकता है।
पहले तो समिति पूनम का बचाव कर रही थी और कह रही थी कि कलाकार कलाकार होता है, लेकिन विरोध देख कर उन्होंने फैसला बदल लिया। जल्द ही मंदोदरी के रोल के लिए नया कलाकार चुना जाएगा।
पूनम पांडे ने खुद इस रोल में दिलचस्पी दिखाई थी और इंस्टाग्राम पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मंदोदरी रामायण का महत्वपूर्ण किरदार है और वह नवरात्रि में व्रत रखकर इस रोल के लिए तैयारी करेंगी।
वहीं, रावण का रोल आर्य बब्बर निभाएंगे, जो पहले भी टीवी सीरीज में यह रोल कर चुके हैं।
