KBC 17 : अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वे जल्द ही अपने सुपरहिट क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC)’ के 17वें सीजन में नजर आएंगे। यह शो सालों से दर्शकों का पसंदीदा रहा है और बिग बी इसकी पहचान बन चुके हैं।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कुछ दिन पहले KBC 17 की वापसी का ऑफिशियल ऐलान किया था। जानकारी के मुताबिक, नया सीजन 11 अगस्त 2025 से प्रसारित होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार अमिताभ बच्चन हर एपिसोड के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की मोटी फीस ले रहे हैं। हालांकि अभी इस रकम की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टीवी की दुनिया में यह एक बड़ी रकम मानी जा रही है। प्रोमो में दिखे बिग बी और सुम्बुल तौकीर कुछ दिन पहले शो का पहला प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसमें बिग बी के साथ एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान नजर आईं। इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया और फैंस ने शो के लौटने पर खुशी जताई।
KBC की शुरुआत 3 जुलाई 2000 को हुई थी। यह शो भारतीय टेलीविजन पर गेम शो की दुनिया में एक क्रांति साबित हुआ। अमिताभ बच्चन का मशहूर ‘नमस्ते’ और उनका खास अंदाज आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। बीते 25 सालों में इस शो ने करोड़ों फैंस का प्यार हासिल किया है।
