Arbaaz Khan Daughter : सलमान खान का परिवार आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइम लाइट में रहता है। बता दें कि बीते दिनों ही खान परिवार में एक आलीशान पार्टी का आयोजन हुआ था। जहां एक तरफ सलीम खान और सुशीला चरक की 61वीं वेडिंग एनिवर्सरी थी वहीं दूसरी ओर आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने भी अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। बीते दिन की पार्टी के बाद अब हाल ही में शूरा खान और अरबाज खान ने अपनी बेटी की एक झलक साझा की है। सोशल मीडिया पर शूरा और अरबाज की बेटी की तस्वीर छा गई है।
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि अपनी नन्ही परी के पैरो को पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी बेटी का हाथ पकड़े हैं और बेटी ने अपने हाथों की मुट्ठी बंद कर रखी है। इन क्यूट तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही शूरा ने कैप्शन में लिखा है कि- छोटे से हाथ और छोटे से पैर, लेकिन यह हमारे दिल का एक बड़ा हिस्सा है।
शूरा की इस तस्वीर पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। बता दें कि गौहर खान, महीप कपूर समेत तमाम सितारों ने कमेंट किया साथ ही में कई फैन्स भी बच्ची की तारीफ करते थके नहीं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ईश्वर करे बच्चे की हर ख्वाहिश पूरी हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- प्लीज जल्दी से नन्ही सिपारा का चेहरा भी दिखा दें।
