Aryan Khan Web Series : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त इंडस्ट्री में चर्चा का विषय हैं और अपनी पहली ही सीरीज से उन्होने ये बता दिया है कि आने वाले समय में वो किस तरह के निर्देशक बनने वाले हैं। आर्यन खान ने आधी से ज्यादा फिल्म इंड्स्ट्री को सीरीज में कैमियो के लिए बुलाया है और इस लिस्ट में आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरीज में एक सीन ऐसा भी है जिसको देखकर सभी को झटका लगा है। जी हां, इस फिल्म में आर्यन खान ने अपने ड्रग केस और ऑफिसर समीर वानखेड़े का भी जिक्र किया है।
सोशल मीडिया पर वेब सीरीज का वो हिस्सा आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें समीर वानखेड़े के किरदार की एंट्री होती है। ऐसा लग रहा है कि खुद समीर वानखेड़े ही इस सीरीज के लिए काम कर रहे हैं। क्रूज पर पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में समीर ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया था और उनको जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि शाहरुख खान ने बाद में उनको निकाला और आरोप बेबुनियाद साबित हुए थे। यही कारण है कि आर्यन खान की छवि बिगाड़ने का काम करने वाले समीर को आर्यन ने इस सीरीज में जगह देते हुए सच्चाई सबके सामने रख दी है।
