Baaghi 4 trailer: टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर चर्चा थी। इसका धमाकेदार ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है। जैसे ही ट्रेलर सामने आया लोग हैरान हैं कि टाइगर श्रॉफ इतना धमाकेदार एक्शन कैसे कर सकते हैं। कुछ दिनों से चर्चा थी कि फिल्म एनिमल से कॉपी की गई है और संजय दत्त का लुक रणबीर कपूर की तरह है, लेकिन इस ट्रेलर को देखकर आप यही कहेंगे कि एनिमल भी इसके सामने फीकी है।
बागी 4 को ए हर्षा ने निर्देशित किया है और जिस तरह के सीन्स फिल्म में दिख रहे हैं वो काबिले तारीफ है। एक एक्शन फिल्म कैसी होनी चाहिए अगर आपको जानना है तो फिल्म का ट्रेलर जरूर देखिए। अपनी प्रेमिका की लाश मिलने के बाद पागलों की तरह कातिलों को ढूंढते टाइगर श्रॉफ ने कमाल का काम किया है और उनकी फिटनेस के तो क्या ही कहने।
फिल्म में स्टारकास्ट की बात करें तो उनके अलावा संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। सोनम ने टाइगर की प्रेमिका का किरदार निभाया है जिसको वो खोजते हुए नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 5 सितंबर को पूरी दुनिया में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बागी के फैंस इस ट्रेलर को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
