Param Sundari : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर लंबे समय से प्रमोशन हो रहा है। फिल्म के गानों और ट्रेलर ने फैन्स का दिल जीत लिया है। वहीं परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर भी दस्तक दे दी है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘सैयारा’ के क्रेज की वजह से इस फिल्म को 1 महीने पीछे खींचना पड़ा।
बता दें कि जहां सैयारा धूम मचा रही थी वहीं अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई ना के समान हुई और ‘वॉर 2’ का भी कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा और लंबे इंतजार के बाद अब रिलीज हुई है सिद्धार्थ और जाह्नवी की ‘परम सुंदरी’ चलिए जानते है कि पहले दिन फिल्म अपना जलवा दिखा पाती है या नहीं।
फिल्म बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा के बाद अब परम सुंदरी में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री तो काफी अच्छी दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन फिल्म ओपिनिंग डे पर उस हिसाब से कमाल नहीं दिखा पाई है। बता दें कि फिल्म को पूरे भारत में 4,908 शो मिले थे। इसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन 5.03 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। परम सुंदरी की ऑल ओवर इंडिया फर्स्ट डे ऑक्यूपेंसी करीब 10.64% रही। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक है।
