Battle Of Galwan Set News : सलमान खान की फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ के लिए लोग बहुत एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है, जिसने फैंस को बहुत एक्साइटेड कर दिया है। अब इस फिल्म की शूटिंग के किस्से भी काफी चर्चाओं में हैं।
चित्रांगदा सिंह को जल्द फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ देखी जाएंगी। ये पहली बार है जब चित्रांगदा, सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस बीच उन्होंने सलमान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरिएंस पर बात की। चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान को एक शानदार को एक्टर बताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान सेट पर कैसे जेंटलमैन की तरह सबका ख्याल रखते हैं।
चित्रांगदा ने कहा कि सेट पर उन्हें गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें कम्फर्टेबल करने के लिए बहुत कोशिशें कीं। एक्ट्रेस ने बताया, “वह बहुत दयालु और मददगार थे। उन्होंने मुझे अपनी वैन दी क्योंकि वह करीब खड़ी थी, जबकि मेरी दूर थी। मैंने बैठकर शूटिंग जारी रखी, जितने संभव हो उतने क्लोज-अप शॉट्स किए। वह खुद अपनी वैन में नहीं गए। उन्होंने टेंट में कपड़े बदले और ध्यान रखा कि मैं आराम से हूं। उन्होंने सच में मेरी देखभाल की, और मैं इसे हमेशा याद रखूंगी।”
आपको बता दें कि यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है और सलमान की बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की फिल्म मानी जा रही है। टीजर में सलमान का लुक और उनका किरदार लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस फिल्म में सलमान भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी कर्नल बिकुमल्ला सन्तोष बाबू का रोल निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस रोल के लिए सलमान ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है।
