Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल इन दिनों छाई हुई हैं। लोग उन्हें बॉस लेडी के नाम से पुकारने लगे हैं। बता दें कि तान्या मित्तल आए दिनों घर में घरवालों के सामने खुद को लेकर कई राज खोलती नजर आती हैं। कभी तान्या अपने बड़े बिजनेस का बखान करती दिखती हैं तो कभी वह अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं।
बता दें कि तान्या मित्तल का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह यह बताती हैं कि वह करवाचौथ का व्रत रखेंगी, लेकिन जब नीलम पूछती हैं कि तुम्हारी तो अभी शादी नहीं हुई तब तान्या कहती हैं कि यह अच्छे वर की प्राप्ति के लिए भी व्रत किया जाता है।
इसी के साथ ही एक वीडियो और भी जोड़ा गया है जिसमें सामने बैठे एक शख्स तान्या मित्तल को उनकी शादी के बारे में बताते नजर आते हैं। तान्या उनसे कहती भी हैं कि उनका दो बार दिल टूट चुका है उन्हें शादी पर भरोसा नहीं है। इसपर वह कहते हैं कि नहीं ऐसा नहीं है आपकी शादी होगी और जरूर होगी। इसपर तान्या उनसे पूछती हैं कि कब होगी मेरी शादी?
सामने बैठे शख्स अरविंद सूद उन्हें बताते हैं कि आपकी शादी फरवरी में हो सकती है। अगले साल यानी कि साल 2026 की फरवरी से लेकर दिसंबर के बीच में तान्या मित्तल की शादी हो जाएगी। शख्स का ऐसा दावा सुन तान्या मित्तल शर्माने लगती हैं और कहती हैं कि मैं ये भी दिखवा लूंगी कि वो और उसके मम्मी पापा कौन मुझसे लड़ने वाला है और कौन नहीं। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
