Devara : जूनियर एनटीआर की फिल्में के रिलीज होने का फैन्स तो बेसब्री से इंतजार करते हैं। एनटीआर इतने पॉपुलर एक्टर हैं कि देश में ही नहीं विदेश में ही उनकी फिल्मों का क्रेज देखने को मिलता है। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी एनटीआर ने अपना जलवा कायम रखा है। एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ ने जमकर धूम मचाई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी कमाई देखने को मिली थी वहीं अब फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर अपनी धाक जमा रही है।
बता दें कि फिल्म जापान में भी रिलीज हुई है और तगड़ी कमाई कर रही है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दो दिनों में 11.1 मिलियन येन की भारी कमाई की और कुल मिलाकर लगभग 50 मिलियन येन (जापानी येन) का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह देश में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।
जूनियर एनटीआर की दमदार एक्टिंग, एक्सप्रेशन और डॉयलॉग्स ने जापानी दर्शकों का दिल छू लिया है। इस फिल्म को असल में अलग बनाता है एनटीआर का मुख्य किरदार उनका अभिनय दमदार और बेहद बारीक था, जिसने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाया जिसने उन्हें आज भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक बना दिया और उनके इसी टैलेंट की वजह से आज उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर प्यार मिल रहा है। जल्द शुरू होगी देवरा 2 की शूटिंग अब जब पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, तो सबकी निगाहें भविष्य पर टिकी हैं।
‘देवरा 2’ की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू होने वाली है, और क्रिएटिव टीम पहली फिल्म की अपार सफलता की नींव पर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। देवरा का प्रचार करते हुए, एनटीआर ने संकेत दिया था कि पहला भाग एक बड़ी कहानी का केवल आधा हिस्सा है, जिससे पता चलता है कि अगला अध्याय और भी अविश्वसनीय होगा। ऐसा माना जा रहा है कि जूनियर एनटीआर देवरा के सीक्वल को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने जा रहे हैं।
