Bhojpuri cinema : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को किसी इंट्रोडक्शन कि ज़रूरत नहीं। उन्होंने जब स्त्री 2′ का गाना ‘आई नहीं’ गाया तो वो पूरे देश में सनसनी बन गए। अब उन्हीं एक्टर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। पवन सिंह के आरा स्थित दूसरे घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। ये घटना 23 जून, रविवार की रात को हुई, जहां चोरों ने घर से करीब ₹15 लाख के गहने, 30 राइफल के कारतूस और 15,000 नकद चोरी कर लिए।
घटना मजहौवा वार्ड नंबर 5 (नगरा थाना क्षेत्र) की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरों ने घर की खिड़की को पेचकस की मदद से तोड़कर अंदर घुसपैठ की। उस समय घर में पवन सिंह के सास-ससुर – कलावती देवी और सुनील कुमार सिंह मौजूद थे, जो एक अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खुला देखा, तो उन्हें शक हुआ और फिर जांच करने पर चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि खिड़की टूटी हुई है और अलमारी से कीमती सामान गायब है।
घटना की खबर मिलते ही पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह घर पहुंचे और नगरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि घर में रखी राइफल को चोर ले नहीं जा सके, ये राहत की बात है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक (SP) को सूचना दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। क्या-क्या चुरा ले गए चोर?
