Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur : बिग बॉस 19 अपने कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए फेमस है। इस बार का ये वीकेंड का वार फैन्स के लिए बड़ा ही शॉकिंग था क्योंकि इस बार बिग बॉस के घर में डबल एविक्शन हुआ है। जहां पिछले हफ्ते प्रणीत मोरे को इमरजेंसी की वजह से जाना पड़ा था, लेकिन जैसे ही प्रणीत ने एंट्री की अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से बेघर हो गए।
दोनों ही स्ट्रांग कंटेस्टेंट थे और दोनों का ही घर से बेघर होना फैन्स को जरा भी पसंद नहीं आया है। बता दें कि जहां फैन्स जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं वहीं अशनूर को अभिषेक बजाज की याद में फूट-फूटकर रो रही हैं।
जी हां, जहां अभी तक अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के ऐज गैप को लेकर सावल हो रहे थे, अशनूर कहीं ना कहीं खुद भी यह मान रही थीं कि वह और अभिषेक सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन अभिषेक बजाज के घर से निकलते ही अशनूर कौर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अभिषेक के घर से जाने के बाद अशनूर पूरी तरह से टूटी नजर आ रही हैं। जाते-जाते अभिषेक ने अशनूर से कहा था कि मैं ट्रॉफी नहीं जीत पाया तो क्या दिल तो जीतकर जा रहा हूं। अभिषेक ने कहा कि अशनूर जीतकर ही आएं।
वहीं अभिषेक की इन बातों को याद कर करके अशनूर कौर बुरी तरह रोती दिखीं। वहीं अशनूर का ऐसा हाल देख गौरव खन्ना अशनूर को समझाते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि मुझे कहीं ना कहीं ऐसा लगता है कि अभिषेक बजाज का ऐसे जाना तुम्हारे लिए ठीक था। या तुम्हारा जाना उसके लिए जरूरी होता। माफ करना तुम दोनों दोस्त हो, लेकिन तीन हफ्ते रह गए हैं। सच ही बोल रहा हूं। मैं ये पांच हफ्तों से बोल रहा था तुम दोनों को, नहीं सुना तुम दोनों ने ही मेरा। अगर बजाज यहां होता तो वो भी रो रहा होता तेरे लिए।
एक यूजर ने लिखा- जैसे कि कटप्पा ने किया बाहुबली के साथ वैसा ही अभिषेक के साथ हुआ है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- सरासर गलत हुआ है।
