Dharmendra Death Fake News : बीते कुछ वक़्त से धर्मेंद्र के निधन के निधन की खबर चल रही थी जिसने पूरे बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। सभी सितारे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे लेकिन ईशा देओल के एक पोस्ट ने सबकुछ बदलकर रख दिया है। बता दें कि धर्मेंद्र को ईशा देओल ने पूरी तरह स्वस्थ बताया है और कहा है कि वो ठीक हैं और रिकवरी कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सीधे अस्पताल से सामने आ रहा है जिसको बीती रात का बताया जा रहा है।
India Forum ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें धरम पाजी को पैरों की स्ट्रेचिंग करवाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आते ही इतना क्लियर है कि धर्मेंद्र पूरी तरह से ठीक हैं। वो वेंटिलेटर पर जरूर थे लेकिन अब ठीक है।
हालांकि सुबह होते होते लगभग सभी प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों ने और वेबसाइट्स ने धरम पाजी के निधन की खबर दे दी थी। इसका कारण यही थी कि कई सितारों ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए धर्मेंद्र को लेकर पोस्ट कर दिए थे। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि ईशा देओल की तरफ से अब क्या अपडेट सामने आती है।
स्ट्रेचिंग के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा हैं, ”भगवान उन्हें स्वस्थ और समृद्ध जीवन प्रदान करें।” एक ने लिखा, ”मेरे एकमात्र पसंदीदा हीरो हमेशा के लिए जल्द स्वस्थ हो जाओ माता रानी आपको हमेशा अच्छी सेहत दे।” एक ने लिखा, ”भगवान आपकी रक्षा करे धरम जी।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और लगातार उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
