Bigg Boss 19 : मच अवेटेड शो बिग बॉस 19 लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें शो के ऑन एयर होने की डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे शो से जुड़ी छोटी बड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। सलमान खान के शो में इस बार कौन-कौन आएगा इसे लेकर फैन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों से कुछ सितारों के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक नाम और सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस में महाभारत की कुंती शो का हिस्सा हो सकती हैं।
जी हां, शफक नाज़ को लेकर अभी तक बताया जा रहा था कि वह शो का हिस्सा बनेंगी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने शो में जाने की सच्चाई सभी को बताई है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि वह Bigg Boss सीजन 19 का हिस्सा नहीं बनेंगी। जबकि उनकी बहन फलक नाज बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ चुकी हैं। फलक जितनी एक्टिव सोशल मीडिया पर नजर आती हैं उतनी एक्टिव वह बिग बॉस के शो में नजर नहीं आई और जल्द ही वह घर से बेघर हो गई थीं।
आपको बता दें कि शफक नाज़ का उनके परिवार के साथ रिश्ता कुछ तनावपूर्ण चल रहा है। फलक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया था कि शफक अब साथ नहीं रहती हैं। फलक ने बताया था कि शफक का उनके और मां के साथ व्यवहार सही नहीं था दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। आपको बता दें कि जब फलक नाज बिग बॉस के घर में थीं तब बहन शफक फलक को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर में भी आई थीं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी फलक को सपोर्ट में पोस्ट करती थीं। फिलहाल तो शफक के शो में ना जाने से उनके फैन्स का दिल टूट गया है।
