Bigg Boss 19 : इन दिनों बिग बॉस 19 को लेकर जबरदस्त चर्चा है। शो का प्रीमियर अगस्त में होने वाला है और फैंस पहले से ही सोशल मीडिया पर इस सीजन की डिटेल्स को लेकर एक्साइटेड हैं। हर बार की तरह इस बार भी कई टीवी सितारे और मशहूर इंफ्लुएंसर्स शो में दिखाई देंगे, लेकिन खास बात यह है कि मेकर्स ने इस बार इंटरनेशनल लेवल के स्टार्स को भी एंट्री देने का प्लान बनाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WWE सुपरस्टार अंडरटेकर से मेकर्स की बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ सही रहता है तो वह नवंबर में 7 से 10 दिनों तक बिग बॉस हाउस में रहेंगे। वह घर में कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।
अंडरटेकर का नाम आते ही शो के दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, क्योंकि वह पूरी दुनिया में अपनी अलग पर्सनैलिटी और दमदार रेसलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी एंट्री शो की TRP को आसमान तक पहुंचा सकती है।
इतना ही नहीं, मेकर्स ने बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन को भी शो का हिस्सा बनाने की प्लानिंग की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टायसन और उनकी टीम के साथ बातचीत एडवांस स्टेज पर है। अगर उनकी फीस और डेट्स तय हो जाती हैं तो वह अक्टूबर में एक हफ्ते या 10 दिनों के लिए शो में दिखाई देंगे।
