Bollywood News : बॉबी डार्लिंग किसी परिचय की मोहताज नहीं है। कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों को हंसा चुकी बॉबी एक बार फिर से चर्चा में हैं। ट्रांस एक्ट्रेस के तौर पर हिंदी फिल्मों में उन्होने अच्छा नाम कमाया है। लेकिन अब उन्होने एक एक्स इंडियन क्रिकेटर का नाम लेते हुए खुलासा किया है कि उनके साथ वन नाइट स्टैंड कर चुकी हैं। जी हां, जैसे ही बॉबी ने क्रिकेटर का नाम लिया लोग हैरान हो गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वन नाइट स्टैंड ये एक्स इंडियन क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि मुनाफ पटेल हैं। बॉबी ने बताया, ”हम दोस्त थे और उस वक्त हम एक क्लब के अंदर मिले थे। उसके बाद क्लबिंग की और बस पार्टी करने आ गए। लोगों ने देखा और किसी के मुंह से निकल गया होगा कि मैं मुनाफ पटेल से मिली थी और हमने साथ में पार्टी की थी। तो शायद लोगों ने उस वक्त इसका गलत मतलब निकाला हो क्योंकि उस वक्त मेरी इमेज फ्लर्टीशियस नेचर की थी। ये तो नहीं बोलूंगी कि कोई रिलेशनशिप थी लेकिन मुझे उससे थोड़ा अटैचमैंट हो गया था। जब लोग मिलते हैं तो अटैचमेंट होती है और तब प्यार होता है। प्यार था पर उसको क्या बोलूंगी, शायद वन नाइट स्टैंड।”
