Border 2 Worldwide Collection : सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने जनवरी में लंबी छलांग लगा दी है। ये फिल्म रुकने वाली नहीं है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और आगे भी तोड़ने वाली है। बॉर्डर 2 को रिलीज हुए सिर्फ 5 दिन हुए हैं और वर्ल्डवाइड इसने जबरदस्त कमाई कर ली है। बॉर्डर 2 ने पांच दिनों में ही आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को पीछे छोड़ दिया है।
बॉर्डर 2 इंडिया ही नहीं बल्कि ओवरसीज भी शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने में अब ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। बॉर्डर 2 साल के शुरुआत में ही एक ट्रेंड सेट करने वाली है। फिल्म का पांचवें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है और इसने आमिर खान की फिल्म का पत्ता साफ कर दिया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बॉर्डर 2 के ओपनिंग डे पर भी अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने चार दिन में 180 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई रिपब्लिक डे पर 59 करोड़ की है। मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। पांच दिन के बाद फिल्म का इंडिया में कलेक्शन 199.50 करोड़ हो गया है और ग्रॉस 235.40 करोड़ है। वहीं ओवरसीज की बात करें तो ये 40 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जिसके बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 275 करोड़ ग्रॉस पांच दिन में ही हो गया है।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
बॉर्डर 2 की तैयारी अब हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर ड्रामा बनने का है। ये फिल्म उरी और फाइटर के कलेक्शन को बीट करने की तैयारी कर रही है। आमिर खान की सितारे जमीन पर का लाइफटाइम कलेक्शन 266 करोड़ है और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 का 267 करोड़ है। बॉर्डर 2 ने 275 करोड़ का कलेक्शन करके सितारे जमीन पर और भूल भुलैया 2 दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
