Border 2 Box Office Collection : सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म कर रही है। रिलीज के बाद से इस फिल्म की कमाई में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये फिल्म साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने की राह पर है। ये फिल्म न केवल धुआंधार कमाई कर रही है बल्कि नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। रिलीज के चौथे दिन भी इसने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर कई फिल्मों को धूल चटा दी है।
‘बॉर्डर 2’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘बॉर्डर 2’ को रिलीज के चौथे दिन रिपब्लिक डे की छुट्टी होने का जबरदस्त फायदा हुआ और इसने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन 8.26 फीसदी के उछाल के साथ भारत में 59 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की चार दिनों की कुल कमाई 180 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इसने पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ की कमाई की थी।
‘बॉर्डर 2’ ने चौथे दिन चटाई तमाम फिल्मों को धूल
‘बॉर्डर 2’ रिलीज के चौथे दिन तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ इसने 12 फिल्मों के चौथे दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इनमें पठान, जवान से लेकर गदर 2 और धुरंधर तक तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। हालांकि ये जवान (71.63 करोड़) और पुष्पा 2(85 करोड़) को पीछे नहीं छोड़ पाई।
मंगलवार को होगा बॉर्डर 2 का असली टेस्ट
सनी देओल ने बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बॉर्डर 2 की असली परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। कलेक्शन में थोड़ी गिरावट की उम्मीद है। अगर फिल्म पांचवें दिन 15-17 करोड़ रुपये कमा पाती है, तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन दुनिया भर में 400-450 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।
बॉर्डर 2 के बारे में
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी मुख्य महिला किरदारों में हैं। इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
