Coolie Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत का जादू बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर चढ़कर बोल रहा है। उनकी नई फिल्म ‘Coolie’ ने सिनेमाघरों में ऐसा तूफान मचाया है कि हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है। वीकेंड पर जबरदस्त ग्रोथ दिखाते हुए फिल्म ने भारत में 250 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली और अब वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, ‘Coolie’ ने 11वें दिन 10.75 करोड़ नेट का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 256.75 करोड़ तक पहुंच गया (25 अगस्त सुबह 7 बजे तक के शुरुआती आंकड़े)।
से फायदा लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पांच भाषाओं (तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज हुई है। यही वजह है कि हर कोने से दर्शक ‘Coolie’ देखने पहुंच रहे हैं और थिएटर्स हाउसफुल हो रहे हैं।
वहीं, ‘Coolie’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 463.50 करोड़ (Day 10 तक) पहुंच गया है।
इंडिया नेट (Day 10): ₹246 करोड।,
इंडिया ग्रॉस (Day 10): ₹291.50 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन: ₹172 करोड़
‘कूली’ का धमाका, 5वें दिन कमाई में गिरावट के बावजूद 400 करोड़ क्लब में एंट्री यानी साफ है कि फिल्म ने न सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी जमकर कमाई की है।
रजनीकांत की ‘Coolie’ ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने सलमान खान की ‘Tiger 3’ (₹464 करोड़) और शाहरुख खान की ‘Dunki’ (₹454 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
अब सबकी निगाहें ‘Coolie’ पर हैं क्योंकि अगर फिल्म थोड़ी और दौड़ती है तो ये चौथी तमिल फिल्म बनेगी जो Worldwide ₹500 करोड़ पार करेगी।
