Bigg Boss 19 : ‘बिग बॉस 19’ टीवी पर शुरू हो चुका है। इस शो में कई कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है और एक के बाद एक अलग-अलग तरह के कंटेस्टें की एंट्री हुई है और उनमें से एक हैं फरहाना भट्ट। आइए जानते हैं कौन हैं फरहाना भट्ट?
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया है। जैसे ही वह स्टेज पर आईं और सलमान से बातें कीं, दर्शक उनकी पर्सनैलिटी देखकर इंप्रेस हो गए। तभी से लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। फैंस गूगल पर उनकी इंस्टाग्राम आईडी, बायोग्राफी, जन्मतिथि और प्रोफेशन सर्च कर रहे हैं।
बिग बॉस 19 की खासियत इस बार बिग बॉस की कास्टिंग काफी अलग है। पिछले सीजन में टीवी के कई बड़े स्टार्स दिखे थे जैसे विवियन डीसेना, चाहत पांडे, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, ऐलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा। लेकिन इस बार शो में टीवी कलाकारों के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर्स को भी मौका मिला है। एक सूत्र के मुताबिक, “इस बार ऐसे चेहरे चुने गए हैं जो सोशल मीडिया पर तो पॉपुलर हैं, लेकिन आम जनता के लिए थोड़े नए हैं। हर कंटेस्टेंट शो में अपना अलग अंदाज़ लेकर आएगा।”
फरहाना भट्ट जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली हैं। वह एक एक्ट्रेस हैं और अब बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। फिल्मी करियर फरहाना ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म SMTT से की थी। इस फिल्म में उन्होंने विक्की कौशल के भाई सनी कौशल के साथ काम किया था। इसके अलावा वह “लैला मजनू” और “नोटबुक” जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में उन्होंने कैरेक्टर रोल निभाए हैं और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई है।
