Coolie Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और जल्द ही एक और बड़ा माइलस्टोन छूने वाली है। हालांकि, पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई।
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, सोमवार यानी पांचवें दिन फिल्म ने भारत में 12 करोड़ नेट कमाए। रविवार के मुकाबले यह गिरावट लगभग 65.96% रही, क्योंकि रविवार को फिल्म ने 35.25 करोड़ कमाए थे। अब तक भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹206.50 करोड़ नेट हो चुकी है।
इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी “कूली” जबरदस्त कमाई कर रही है और 400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। डे 4 पर कलेक्शन इंडिया नेट कलेक्शन: ₹194.50 करोड़ रुपये रहा।
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: ₹230.50 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹385 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन: ₹154.50 करोड़
फिल्म 14 अगस्त को तमिल में रिलीज हुई थी और इसके साथ ही तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में डब्ड वर्जन भी थिएटर्स में आए। फिल्म की टीम के मुताबिक, “कूली” ने सिर्फ 4 दिनों में ही ₹404 करोड़ ग्रॉस कमा लिए हैं। इसे तमिल फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी सोशल मीडिया पर लिखा- “#Coolie doing coolie things. Flying high at the box office with 404 cr+ gross in 4 days.”
गौरतलब है कि “कूली” का बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म “वॉर 2” से है। दोनों फिल्में 14 अगस्त को ही रिलीज़ हुई थीं।
