De De Pyar De 2 Review : अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का दर्शक बहुत लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे। फाइनली इस रोम कॉम ने आज यानि 14 नवंबर, 2025 बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। यह फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे ’ का सीक्वल है। वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ का काफी बज बना हुआ था। चलिए यहां जानते हैं फिल्म को सोशल मीडिया पर लोगों से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है?
‘दे दे प्यार दे 2’ के रिलीज होते ही थिएटरों में जश्न का माहौल दिख रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने बज तो पहले ही क्रिएट कर दिया और अब जब ये बड़े पर्दे पर आ चुकी है तो अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशि ये फिल्म छा गई है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिएक्शन आने शुरू हैं और इन रिव्यू से साफ हो गया है कि इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
एक नेटिजन ने ट्वीट किया, “एंटरटेनिंग” ड्रामा, इमोशन, फुल ऑन कॉमेडी। पहला पार्ट फुल ऑन कॉमेडी है.अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह,आर माधवन के साथ हल्का-फुल्का सफर. सभी सीन्स डायलॉग्स और सॉन्ग अमेजिंग थे। दूसरा पार्ट कुछ इमोशन और ड्रामा से भरा हुआ था। ”
एक अन्य ने लिखा, ” दे दे प्यार दे 2 सरप्राइजिंगली एंटरटेनिंग है, ट्रेलर से कहीं ज़्यादा। एक प्योर कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म जिसे परिवार के साथ एंजॉय किया जाना चाहिए। अजय देवगन अच्छे है, उन्होंने खुद को कमतर दिखाया है क्योंकि किरदार की मांग है, उफ़ उफ़.”
