Kamini Kaushal Death : बॉलीवुड से इन दिनों कोई न कोई बुरी खबर आ रही है। हिंदी सिनेमा जगत के कई सितारे अलविदा कह चुके हैं। अभी सतीश शाह का निधन हुआ था। कुछ दिन पहले ही जरीन कतरक ने दुनिया को अलविदा कहा था। बीते दिन धर्मेंद्र की तबीयत काफी नाजुक दिखी। वहीं अब एक दिल दुखा देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन हो गया है।
जी हां, कामिनी कौशल ने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। अभिनेत्री के निधन की खबर सुन बॉलीवुड सितारों को दुख हुआ। बता दें कि कामिनी कौशल के निधन की जानकारी परिवार ने दी है। साथ ही परिवार ने यह भी विनती की है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए।
19वें दशक की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल अब इन दुनिया में नहीं हैं। बता दें कि कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी 1927 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी लाहौर से की थी। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में बीए की डिग्री हासिल की थी। इसके अलावा कामिनी कौशल को घुड़सवारी का बेहद शौक था। इसके अलावा वह पेंटिंग और भरतनाट्यम डांस करने में निपुण थीं।
कामिनी कौशल के फिल्मी करियर की बात करें तो कामिनी ने ‘नीचा नगर’ (1946) फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने शहीद (1948) और मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’, ‘जेलयात्रा’, ‘जिद्दी’, ‘बिराज बहू’, ‘हीरालाल पन्नालाल’, ‘लागा चुनरी में दाग’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं थीं।
