Dhurandhar 2 Update: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 50 दिन से ज़्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी भी धुरंधर का जादू बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच धुरंधर के सीक्वल पर काम चल रहा है। जल्द ही सिनेमाघरों में धुरंधर 2 रिलीज होगी। रणवीर सिंह अपनी इस फिल्म की शूटिंग में बिजी है।
धुरंधर 2 को लेकर फैंस के बीच कई सारे सवाल बने हुए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि रहमान डकैट के के मरने के बाद धुरंधर 2 में कौन विलेन होगा? अब फेंस के इस सवाल के बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें विलेन का सच पता चल गया है। आइए आपको बताते हैं।
धुरंधर 2 से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह की इस फिल्म में रहमान डकैट के रोल में अक्षय खन्ना की वापसी होगी. फिर कहा गया कि सलमान खान भी फिल्म में एंट्री हो सकती है। वह फिल्म का असली विलेन बनेंगे। वह धुरंधर 2 में बड़े साहब का रोल निभाएंगे। अब इस फिल्म से जुड़ी एक दूसरी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि धुरंधर 2 का असली विलेन मेजर इकबाल ही निकलेगा।
ये रोल अर्जुन रामपाल निभा रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि मेजर इकबाल के इशारों पर ही हिंदुस्तान में धमाके होते हैं और अब फिल्म धुरंधर 2 में भी मेजर इकबाल ही असली विलेन निकलेगा। आदित्य धर फिल्म के एक्शन को एक लेवल ऊपर लेकर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दावा है कि फिल्म में रणवीर सिंह हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वल में वापसी कर रहे हैं।
मिड डे की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि पार्ले स्थित गोल्डन टोबैको में प्रोडक्शन यूनिट ने 25 जनवरी से तीन दिन पैचवर्क शुटिंग शुरू की है। इस दौरान फिल्म के मेन खलनायक अर्जुन रामपाल के किरदार मेजर इकबाल के अतीत को बहुत ही अच्छे से दिखाया जाएगा।
फिल्म की कहानी के मुताबिक, इकबाल भारत में हुए कई विनाशकारी आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड था। रिपोर्ट में खुलासा किया गया हैकि पार्ले की उस प्रोपर्टी को फिल्म के सेट पर बदल दिया गया है और वहां पर अर्जुन रामपाल यानी मेजर इकबाल की जिंदगी के हिस्से शूट किए जा रहे हैं।
बता दें कि धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इसी दिन यश की टॉक्सिक रिलीज हो रही है। यानी इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। दो बड़ी फिल्में टकराएगी। धुरंधर 2 का फैंस इंतजार कर रहे हैं और यश की टॉक्सिक अपने टीजर की वजह से लोगों का ध्यान पहले ही खींच चुकी है।
