Dipika Kakkar News : टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दोनों भले ही इस समय टीवी शोज से दूर हों, लेकिन यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस से उनका जुड़ाव लगातार बना हुआ है।
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान दीपिका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
दीपिका और शोएब हाल ही में एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में नजर आए। इस बातचीत के दौरान दीपिका ने खुलासा किया कि वो अपनी पहली पत्नी के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। ये जानकर रश्मि हैरान रह गईं।
शोएब की पहली पत्नी
पॉडकास्ट के दौरान रश्मि ने उनसे सवाल किया कि ऐसी कौन-सी आदत है, जो वे दोनों एक-दूसरे के लिए करते आ रहे हैं। इस पर दीपिका ने बिना देर किए मजाकिया अंदाज में कहा कि शोएब इब्राहिम का फोन ही उनकी ‘पहली पत्नी’ है। उन्होंने बताया कि शोएब को फोन इस्तेमाल करने की काफी आदत है और इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर बहस हो जाती है।
शोएब ने कही ये बात
दीपिका की इस बात पर शोएब भी रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह दीपिका से कभी जीत नहीं पाते, इसलिए बहस शुरू होते ही वह हार मान लेते हैं। शोएब ने हंसते हुए यह भी जोड़ा कि दीपिका बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं, ऐसे में उनसे दिमागी खेल खेलना उनके बस की बात नहीं है।
दीपिका की पहली शादी के बारे में
बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में शादी की थी और आज वे एक बेटे के माता-पिता हैं। इससे पहले दीपिका की शादी रौनक सैमसन से हुई थी, जो कुछ सालों बाद टूट गई। फिलहाल यह कपल अपनी फैमिली लाइफ और व्लॉग्स के जरिए फैंस के बीच लगातार चर्चा में बना रहता है।
