120 Bahadur Teaser : एक्सेल एंटरटेनमेंट को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में गिना जाता है। केजीएफ फ्रेंचाइजी जैसी बड़ी हिट फिल्मों को बनाने वाले इस बैनर ने हमेशा ऐसी फिल्में दी हैं, जो पूरे देश के दर्शकों को पसंद आई हैं। अब सबकी नजरें फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘120 बहादुर’ पर हैं, जिसमें फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
इस साल नवंबर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म पहले ही फैन्स के बीच काफी उत्साह बना चुकी है। इसी बीच खबर है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट अगस्त के पहले हफ्ते में 120 बहादुर का टीजर लॉन्च करने की तैयारी में है।
माना जा रहा है कि 120 बहादुर का टीजर लॉन्च काफी बड़े स्तर पर होगा, जिसके लिए मुंबई में एक खास और भव्य इवेंट की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि 120 बहादुर एक बड़े स्तर की एक्शन फिल्म है और मेकर्स ने इसके अहम एक्शन सीन के लिए इंटरनेशनल टीम को भी साथ लिया है, ताकि फिल्म में कोई कमी न रहे। लक्ष्य के बाद यह एक्सेल की एक और आर्मी पर बनी फिल्म है और पूरी टीम को इसके सिनेमाघरों में अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।
