Farhan Akhtar Hollywood Debut : मल्टीटैलेंटेड स्टार फरहान अख्तर ने लंबी इंटरनेशनल छलांग मारी है। ‘120 बहादुर’ के बाद फिर से फरहान बड़े पर्दे पर वापसी तो करेंगे, लेकिन इस बार इंडस्ट्री बॉलीवुड नहीं, बल्कि हॉलीवुड होगी। फरहान की पहली हॉलीवुड फिल्म का ऐलान हो चुका है।
बीते कुछ वक़्त से फरहान अख्तर डॉन 3 को लेकर चर्चा में रहे हैं। खबर है कि तीन साल से अटकी फिल्म से रणवीर सिंह ने किनारा कर लिया है और फरहान ने उनसे 40 करोड़ की डिमांड कर दी है। अब इन विवादों के बीच फरहान की आगामी नयी फिल्म का ऐलान हो गया है।
सोनी पिक्चर्स ने फरहान अख्तर के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम ‘द बीटल्स- अ फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ है। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सैम मेंडस करने वाले हैं।
इन किरदारों संग दिखेंगे फरहान
फिल्म दो साल बाद यानी अप्रैल 2028 में रिलीज होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा लूसी बॉयन्टन, मॉर्फिड क्लार्क और हैरी लॉटी मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।
हॉलीवुड फिल्म ‘द बीटल्स’ में फरहान अख्तर रियल लाइफ कैरेक्टर में जान फूंकेंगे। वह भारत रत्न विजेता और सितार वादक पंडित रवि शंकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
