Huma Qureshi Statement : हुमा कुरैशी अचानक अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं। उनका एक वीडियो हिमेश रेशमिया के कॉंसर्ट से क्या वायरल हुआ कि लोग उनके बॉयफ्रेंड के लेकर सबकुछ जानना चाहते हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो प्यार में धोखे को लेकर बात कर रहे हैं। बता दें कि काजोल और ट्विंकल खन्ना फिजिकल और इमोशनल चीटिंग को लेकर बात की थी।
इसी को लेकर शुभांकर मिश्रा ने हुमा से सवाल पूछा था। इसको लेकर हुमा कुरैशी ने खुलकर अपनी बात कही जो कि हैरान करने वाली थी। वीडियो वायरल चीटिंग चीटिंग होती है.. हुमा कुरैशी से फिजिकल और इमोशनल चीटिंग को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होने कहा, ”चीटिंग चीटिंग होती है इमोशनल फिजिकल क्या होता है। पता मत लगने देना वरना मर जाओगे।
अगर पकड़े गए तो पिटे। मैं तो बहुत ही ओल्ड स्कूल सिंपल टाइप की लड़की हूं। मैं ऐसा नहीं मानती मैं इन मामलों में बहुत ही ब्लैक एंड व्हाइट हूं। या तो आप किसी के साथ मत हो, अगर हो तो फिर ढंग से हो। फ्री पास वाली जो चीजें हैं मेरे समझ में नहीं आतीं। अगर कोई बहुत ही मजाक में मुझसे पूछे तो मैं कहूंगी पता मत लगने देना वरना मर जाओगे।” इस वीडियो के सामने आती ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
हुमा कुरैशी के इस विचार की लोग काफी प्रसंशा कर रहे हैं। किसी का कहना है, ”हुमा जी द्वारा यह बिल्कुल सही जवाब है… मैं यह पहली बार सुन रहा हूँ… हुमा जी, मैं भी आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूँ।” एक ने लिखा, ”बिल्कुल सही बात है।” एक ने लिखा, ”सही सोच है।” लोग इस तरह से उनका समर्थन कर रहे हैं। बता दें कि हुमा कुरैशी अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं।
