IIFM 2025 : इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 की शुरुआत बड़ी शानदार रही। आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों और विक्टोरियन सरकार के सम्मानित प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार आमिर खान, मशहूर कॉमेडियन और एक्टर वीर दास, बेहतरीन अदाकार तिलोत्तमा शोम, जिम सर्भ, अदिति राव हैदरी, जयदीप अहलावत, जाने-माने फिल्ममेकर शूजीत सरकार, अश्विनी अय्यर तिवारी, आर.एस. प्रसन्ना (निर्देशक सितारे ज़मीन पर), गायिका और अभिनेत्री लिसा मिश्रा और मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा मौजूद थे।
इसके अलावा बख्शो बॉन्डी फिल्म की टैलेंटेड डायरेक्टर तनुश्री दास और उनकी टीम के कलाकार भी मौजूद रहे, क्योंकि यह फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट फिल्म के तौर पर पेश की जा रही है। आमिर खान ने कहा, “मेलबर्न आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। यह सिनेमा का एक बेहतरीन मंच है जो लोगों और संस्कृतियों को जोड़ता है। मुझे यकीन है कि इस फेस्टिवल में शामिल होने वाले सभी फिल्में और फिल्मकार एक शानदार अनुभव लेकर जाएंगे।”
