Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi : टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सालों तक दर्शकों का पसंदीदा रहा। लंबे वक्त बाद जब इसका दूसरा सीजन शुरू हुआ, तो पुराने किरदारों के साथ नई कहानी और नई पीढ़ी को देखकर फैंस काफी खुश हो गए। TRP चार्ट्स में अव्वल एकता कपूर के इस शो ने शुरुआत से ही TRP चार्ट में जगह बना ली और दर्शकों को फिर से पुराने दिनों की याद दिला दी। सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट इस बात की थी कि स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी विरानी के रोल में नजर आईं।
लेकिन अब सोशल मीडिया पर शो को लेकर नई बहस छिड़ गई है। खबर है कि स्मृति ईरानी कई सीन्स में खुद शूट नहीं कर रहीं, बल्कि उनकी जगह बॉडी डबल का इस्तेमाल हो रहा है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ज्यादातर शूट अलग से करती हैं और जब फैमिली के साथ कोई सीन होता है, तो वहां उनकी जगह डुप्लीकेट दिखाई देती है। फैंस को यह बात रास नहीं आई और अब शो के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्मृति ईरानी X (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड कर रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर वह फैमिली सीन्स में मौजूद नहीं हैं और अलग से शूट कर रही हैं, तो फिर उन्हें 14 लाख रुपये फीस क्यों दी जा रही है?
लोगों ने किया ट्रोल एक यूजर ने लिखा- ‘आखिर वह 14 लाख किस बात के ले रही हैं? आधा एपिसोड भी अगर अलग से शूट हो रहा है, तो ये तो ऐसे है जैसे बाकी लोग दीवार से बात कर रहे हों।’ दूसरे ने कहा- ‘हाल के एपिसोड में स्मृति ईरानी के सीन्स में बैकग्राउंड एडिटेड लगता है और फैमिली गेदरिंग में उनकी जगह बॉडी डबल है।’ एक और कमेंट में लिखा गया- ‘मिहिर और तुलसी के बीच बिल्कुल भी केमिस्ट्री महसूस नहीं होती। जैसे शादी में दो लोग हों, लेकिन बिल्कुल अलग-अलग।’
