Bollywood News : देश के सबसे लोकप्रिय टीचर खान सर की शादी हो गयी है। इसके चर्चों ने बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग्स को फेल कर दिया है। तमाम लोग खान सर की वेडिंग की सारी डिटेल्स के साथ साथ उनकी दुल्हन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं।
वहीं अब खान सर ने पटना में अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया है। खान सर के रिसेप्शन में देश के तमाम वीवीआईपी ने शिरकत की है। खान सर के रिसेप्शन में वीवीआईपी का जमावड़ा खान सर के वेडिंग रिसेप्शन की तमाम इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
पटना में हुए इस रिसेप्शन पार्टी में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान खान सर ने अपनी शादी की सच्चाई बताई, जिसे सुनकर तेजस्वी यादव हैरान रह गए। खान सर ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के समय ही निकाह किया था। उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि उन्होंने उन्हीं के मॉडल को अपनाया है।
