Bollywood News : फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद अब कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साथ आने वाले हैं। यह एक एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो गया है, अब फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है। ये फिल्म 13 फरवरी 2026 (वैलेंटाइन डे वीकेंड) को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई देंगी। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे दूसरी बार ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। कार्तिक और अनन्या की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।
