Kiara Sidharth Baby Name : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। फैंस उनकी बेटी की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उन्होंने फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। कियारा और सिद्धार्थ ने बहुत ही क्यूट पोस्ट शेयर किया है।
क्या है बेटी का नाम
कियारा ने एक फोटो शेयर की है जिसमें सिद्धार्थ और उन्होंने हाथ में बेबी के पैर पकड़े हुए हैं। बेबी ने वो ही सॉक्स पहने हुए हैं जो उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के टाइम शेयर किए थे। कियारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा।
फैंस अब इस ‘स्टार बेबी’ की पूरी झलक का इंतज़ार कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर “सरायाह” नाम की चर्चा छाई हुई है।
