Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding Date : पॉपुलर टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने हाल ही में अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था। अब वे दोनों अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगी हुई थीं लेकिन शादी की डेट फिक्स नहीं हो पा रही थीं, लेकिन अब दोनों की शादी की डेट फाइनल हो चुकी है।
बता दें कि दोनों 11 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने शोर शराबे और लग्जरी शादी की जगह एकदम सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि दोनों घर पर ही निजी साइनिंग सेरेमनी में आधिकारिक रूप से शादी करेंगे। दोनों की शादी बेहद ही सादगी से होगी जिसमें केवल घर के लोग ही शामिल होंगे। शादी के अलगे दिन यानी 12 मार्च को बेहद खास रिसेप्शन होगा, जो बड़ी और दिखावे वाली पार्टी से बिल्कुल अलग सादगी भरा, खूबसूरत और हमेशा याद रहने वाला होगा।
इस खास मौके पर कई टीवी और बॉलीवुड के स्टार्स और कई क्रिकेटर्स शामिल होंगे। कृतिका और गौरव ने इसे प्राइवेट और इमोशनल बनाने का फैसला किया है।
सूत्र ने जानकारी दी कि दोनों का यह मानना है कि वह दिखावे की शादी करने की जगह एक ऐसी शादी करें जिसमें ढेर सारी यादें हों। ऐसे पल जिसे आप जी सकें। वह परंपराओं का सम्मान करते हैं। इसीलिए वह अपने परिवार के साथ सादगी, अपनापन और अपनों की खुशियों के बीच इन खास पलों को शेयर करना चाहते हैं। 12 मार्च को मुंबई में होने वाली पार्टी के लिए खास तैयारियां चल रही हैं।
