Mardaani 3 Hit Or Flop : 10 दिन पहले रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ के साथ रानी मुखर्जी ने सिनेमाघरों में ज़बरदस्त कमबैक किया है। इस फिल्म में रानी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में खूब तारीफ बटोर रही है। इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद मर्दानी 3 ने दूसरे वीकेंड पर कमाई में ग्रोथ दिखाई। चलिए जान लेते हैं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितनी कमाई की है?
11वें दिन कितना कलेक्शन?
‘मर्दानी 3’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि पहले हफ्ते में इसने 26.3 करोड़ की ठीक-ठाक कमाई की थी और अब ये दूसरे वीक में पहुंच चुकी है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.85 करोड़, दूसरे शनिवार 3.5 करोड़ और दूसरे रविवार 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
गौरतलब है कि ‘मर्दानी 3’ ने जहां सेकंड वीकेंड पर कमाई में तेजी देखी गई तो वहीं दूसरे सोमवार को इसके कलेकशन की रफ्तार काफी धीमी नजर आई और ग्यारहवें दिन इसकी कमाई में गिरावट देखी गई।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.15 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 11 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 37.05 करोड़ रुपये हो गई है।
कितना वसूल लिया बजट
‘मर्दानी 3’ की लागत की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट में बनाया गया है। वहीं रिलीज के 11 दिनों में इस फिल्म ने 37.05 करोड़ की कमाई कर 61.67 फीसदी बजट वसूल कर लिया है। वहीं अपना बजट वसूलने के लिए अभी इस फिल्म को 23 करोड़ और कमाने की जरूरत है उसी के बाद ये फिल्म सेफ जोन में आ पाएगी। हालांकि हिट होने के लिए इसे अपनी लागत से 50% ज्यादा कमाई करनी होगी। अब देखने वाली बात होगी कि ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में कैसा परफॉर्म कर पाती है?
