Don 3 Ranveer News : टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस खूब धूम मचाई थी। इसकी सफलता के बीच खबर आई थी कि, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से पल्ला झाड़ लिया है।
वहीं अब खबर आ रही है कि रणवीर के ऐसा करने से प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है और अब उन्होंने इसके लिए एक्टर पर करोड़ों का जुर्माना ठोक दिया है।
ठोका करोड़ों का मुआवजा
दरअसल, रणवीर सिंह ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘डॉन 3’ का हिस्सा होने वाले थे, लेकिन ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच खबर आई थी कि, फरहान अख्तर के डायरेक्शन और प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस मूवी से एक्टर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस और रणवीर सिंह के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं, वहीं अब खबर है कि, ‘डॉन 3’ को छोड़ने के बाद एक्टर को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि फरहान अख्तर रणवीर से करोड़ों का मुआवजा चाहते हैं।
कितना मुआवजा चाहते हैं फरहान अख्तर?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर और ‘डॉन 3’ डायरेक्टर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है।
जानकारी के मुताबिक, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ है और इसलिए वो 40 करोड़ बतौर मुआवजा चाहते हैं जिससे डेवेलपमेंट कॉस्ट, शेड्यूलिंग, प्लानिंग और अन्य कमिटमेंट्स में देरी का नुकसान भरा जाएगा।
रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी Don 3?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डॉन 3’ की शूटिंग साल 2026 में शुरू होनी थी, लेकिन रणवीर सिंह के बाहर होने से प्रोडक्शन हाउस से भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं रणवीर इस मांग से सहमत नहीं है और वो पैसे चुकाने को तैयार नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर का कहना है कि वो फिल्म की स्क्रिप्ट से नाखुश थे।
उन्होंने कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव का सुझाव दिया था, लेकिन जब फाइनल ड्राफ्ट तैयार होकर आया तो उनकी बातों को जगह नहीं मिली थी और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। एक्टर का कहना है कि, इतनी बड़ रकम चुकाने की जिम्मेदारी उनकी नही बनती है। वहीं इस मामले में फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि रणवीर सिंह के हामी भरने के बाद ही प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हुआ था।
