Naagin 7 : एकता कपूर का सुपरहिट शो नागिन 7 जल्द ही टीवी पर धमाका करने वाला है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 का फिनाले होते ही एकता कपूर नागिन 7 के साथ टीवी पर धमाल मचाना शुरू कर देंगी। इस बार नागिन 7 में प्रियंका चहार चौधरी नागिन बनकर फैंस का मनोरंजन करने वाली हैं। इसी बीच नागिन 7 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में नागिन 7 की कहानी में 2 हसीनाओं की शानदार एंट्री हुई है। यहां हम बात कर रहे हैं जानीमानी टीवी एक्ट्रेस निबेदिता पाल की जो कि कुछ समय पहले ही फिल्म बेकाबू में नजर आई थीं। इसके अलावा कुमकुम भाग्य स्टार आफरीन दबेस्तानी का नाम भी नागिन 7 के साथ जोड़ा जा रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो निबेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी नागिन 7 में अहम किरदार निभाने वाली हैं। हालांकि मेकर्स ने अब तक भी निबेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी के किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
हालांकि निबेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी से जुड़ी इस खबर ने एक बात तो साफ कर दी है कि इस बार भी नागिन 7 की कास्ट काफी लंबी चौड़ी होने वाली है। बीते कुछ समय में कई टीवी सितारों का नाम नागिन 7 के साथ जोड़ा जा चुका है। अब निबेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी के नागिन 7 में एंट्री करने की खबर वायरल हो रही है।
बता दें कि प्रियंका चहार चौधरी का शो लगातार पोस्टपोन हो रहा है। पहले दावा किया जा रहा था कि नागिन 7 नवंबर तक रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि बिग बॉस 19 की वजह से एकता कपूर को नागिन 7 की रिलीज डेट बदलनी पड़ गई।
अब बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर 2025 को प्रियंका चहार चौधरी नागिन बनकर टीवी की दुनिया को हिलाने वाली हैं। यही वजह है जो नागिन 7 लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस नागिन 7 को देखने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
