O’Romeo in theaters : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर ने रिलीज होते ही चर्चा में आ गया था और फैंस कह रहे थे कि शाहिद की वापसी काफी धमाकेदार होने वाली है।
खास बात यह भी है कि विशाल भारद्वाज इस फिल्म के साथ करीब तीन साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। सभी को लगता है कि ये फिल्म कमाल की होगी। ‘ओ’रोमियो’ को लेकर काफी समय से चर्चा थी और कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर अपने शानदार परफॉर्मेंस इसमें देते नजर आ रहे हैं।
ये फिल्म एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। तृप्ति डिमरी अपने हुस्न के जलवे इस फिल्म में दिखाती नजर आने वाली हैं। इन दोनों के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे अभिनेता भी इस फिल्म में कमाल करते दिखने वाले हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन अच्छी शुरुआत करेगी और आज यानि शुक्रवार को करीब 7-9 करोड़ रुपये कमाने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि वीकेंड पर इसका कलेक्शन कितना बढ़ता है ये तो वक्त ही बताएगा। शाहिद कपूर का ये अंदाज आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा क्योकिं इस फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। तृप्ति डिमरी के अलावा एक आइटम नंबर में दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं।
देखने वाली बात होगी कि शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ती है या नहीं। हालांकि इस फिल्म को लेकर चर्चा है और फैंस काफी उत्साहित हैं।
