Prem Chopra Discharged : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को सीने में जकड़न और उम्र संबंधी बीमारियों के चलते बीते दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चला और उनकी सेहत में सुधार आया। प्रेम चोपड़ा की तबीयत में सुधार को देखते हुए उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उनके हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की खबर को उनके दामाद ने कन्फर्म किया है। 90 साल के एक्टर प्रेम चोपड़ा के तमाम चाहने वाले फैंस ने ये खबर सुनकर राहत की सांस ली है।
प्रेम चोपड़ा की पिछले सप्ताह से तबीयत खराब हुई थी तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें डिस्चार्ज मिल गया और वह अपने घर पहुंच गए हैं।’ प्रेम चोपड़ा के घर के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।
गौरतलब है कि विकास भल्ला ने ही 10 नवंबर को जानकारी दी थी उनके ससुर प्रेम चोपड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया था कि और उनकी हालत गंभीर नहीं हैं। बताते चलें कि प्रेम चोपड़ा के अलावा वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी बीते दिनों अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उन्हें भी हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है।
