Prem Chopra Hospitalised : बॉलीवुड इंडस्ट्री से बैक-टू-बैक बुरी खबर सामने आ रही है। एक तरफ धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, अब वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रेम चोपड़ा के फैमिली मेंबर्स ने उनके तबीयत खराब होने की खबर को कन्फर्म किया है। फिलहाल, फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि प्रेम चोपड़ा दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और घबराने वाली बात नहीं है।
दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके तमाम चाहने वाले फैंस को परेशान कर दिया था। हालांकि, प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला और शरमन जोशी ने बताया है कि घबराने की कोई बात नहीं। मीडिया से बात करते हुए विकास भल्ला ने कहा है, ‘डरने की कोई बात नहीं है, वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। ‘
वहीं, शरमन जोशी ने मीडिया को बताया है, ‘उनकी हालत स्थिर है और वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। ‘ प्रेम चोपड़ा के दोनों दामाद की तरह से आए रिएक्शन के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।
